2016-08-26 15:25:00

भूकम्प राहत सेवा में ऑर्डर ऑफ माल्टा का सहयोग


वाटिकन रेडियो शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (वीआर) इटली स्थित ऑडर ऑफ माल्टा के राहत सेवा दल को बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु अमात्रीचे शहर भेजा गया।

इस राहत दल में पांच सदस्य़ हैं जिसमें एक चिकित्सक और एक नर्स शामिल है। इटली के आपदा निवारण दल के साथ मिल कर उन्होंने आपदा से बचाये गये पीड़ित और प्रभावित लोगों के लिए अपने चिकित्सा और राहत के कार्य शुरु कर दिया है। 

राहत कार्य में संलग्न स्वयंसेवी दल के एक सदस्य जोर्जियो मिंगगुसी ने वाटिकन रेडियो को दिये गये अपने साक्षात्कार में स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, “अभी हमारे पास 64 स्वयंसेवी सदस्य हैं जो स्थानीय खेल गृह का उपयोग 230 लोगों की सुरक्षा और रात्रि सेवा हेतु कर रहे हैं। हम खेल भवन में लोगों के द्वारा दान दिये गये जरूरत की चीजों, भोजन सामग्री और अन्य जरूरत की चोजों का उपयोग कर रहे हैं। बचाव पक्ष की ओर से हमने कई बार खोजी अभियान जारी किया और फिलहाल खोजी कुत्तों की सहायता ली जा रही है।

उन्होंने बतलाया की आमात्रीचे के कई इलाके में इसकी खतरनाक भौगोलिक परिस्थित के कारण अब तक पहुँचा नहीं जा सका है। उन स्थानों तक पहुँचने हेतु कुशल परीक्षकों की जरूरत है। लोगों की मदद बहुत मुश्किल सा लगता है केवल उनके लिए अच्छी सोच रखना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटकों के कारण लोगों की स्थिति भयावह है और हर एक झटके से नई तबाही की संभावना लगती है।  

 








All the contents on this site are copyrighted ©.