2016-08-12 15:19:00

धर्माध्यक्ष एडवर्ड डैली की मृत्यु पर संत पापा शोकित


वाटिकन रेडियो, 12 अगस्त 2016 शुक्रवार (वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को धर्माध्यक्ष एडवर्ड डैली के निधन पर शांति और न्याय हेतु उनकी उदारतापूर्ण प्रेरितिक सेवा कार्यों की याद करते हुए अपना शोक संदेश प्रेषित किया।

संत पापा के शोक संदेश को उत्तरी अयरलैण्ड के संत युजिन महागिरजाघर में धर्माध्यक्ष डैरी के अंतिम संस्कार की धर्मविधि के दौरान अयरलैण्ड में प्रेरितिक कार्य हेतु नियुक्त सचिव मान्यवर अमाऊरी मेदीना ब्लाँको ने पढ़कर सुनाया।  

अपने शोक संदेश में संत पापा ने लिखा कि सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष की मृत्यु की खबर सुन कर वे मर्माहत हैं और धर्मप्रान्त के याजक, धर्मबन्धुओं और सभी लोक-धर्मियों को अपनी सांत्वना प्रदान करते हैं। न्याय और शांति स्थापना हेतु की गई उनके कार्यों की याद करते हुए वे विश्वासी समुदाय के साथ मिलकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से निवेदन करते और उन्हें ईश्वर को सुपुर्द करते हैं। उनकी मृत्यु से दुखित जनों को वे अपनी सांत्वना और आध्यात्मिक सामीप्य प्रदान करते हैं।

धर्माध्यक्ष डैली उत्तरी अयरलैण्ड में परेशानी की निशानी उस समय बने गये थे जब उन्होंने सन् 1972 के खूनी रविवार को अयरलैण्ड के डेरी में ब्रितानी सेना द्वारा 14 लोगों को गोली मार दिये जाने का विरोध करते हुए रक्त रंजित रुमाल को पकड़ कर तस्वीर खिंचाई थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.