2016-08-04 16:15:00

संत जॉन मेरी वियन्नी की महान विनम्रता युवाओं के लिए आदर्श


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 4 अगस्त 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने पुरोहितों के संरक्षक संत जॉन मेरी वियान्नी की याद करते हुए युवाओं के लिए उनसे प्रार्थना की।

कलीसिया संत जॉन मेरी वियान्नी का पर्व 4 अगस्त को मनाती है।

बुधवारीय आमदर्शन समारोह के दौरान उपस्थित तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को सम्बोधित कर संत पापा ने कहा, ″युवाओं को मेरा विशेष अभिवादन, खासकर, बीमार, कमजोर और नव वर-वधूओं को। कल हम संत मेरी वियन्नी का पर्व मनाते हैं जो पुरोहितों के संरक्षक है, विशेषकर, पल्ली पुरोहितों के।″

संत पापा ने संत जॉन मेरी वियन्नी की मध्यस्थता द्वारा प्रार्थना की कि उनकी महान विनम्रता युवाओं के लिए आदर्श उदाहरण बने जिससे कि वे जीवन को ईश वरदान के रूप में जी सकें, ख्रीस्त पर उनकी दृढ़ आस्था थी उन्हें बल प्रदान करे तथा दुःख एवं परीक्षा की घड़ी में उन्हें ख्रीस्तीय साक्ष्य प्रस्तुत करने की शक्ति दे। संत पापा ने नव विवाहितों को सम्बोधित कर कहा कि वे अपने विश्वास की अभिव्यक्ति में संकोच न करें।  

संत जॉन मेरी वियन्नी का जन्म सन 1786 ई. में फ्राँस में हुआ था। उन्होंने आर्स नामक छोटे से शहर में पल्ली पुरोहित के रूप में अपनी सेवा दी। उनकी पवित्रता ने हज़ारों लोगों को उनका उपदेश सुनने हेतु प्रेरित किया और उन्होंने बहुधा 12-12 घंटे मेल-मिलाप संस्कार सुनने में बिताया।

उनका निधन 4 अगस्त सन् 1859 ई. में हुआ था वे 1905 में धन्य घोषित किये गये थे तथा उसके बीस साल बाद संत घोषित किये गये।








All the contents on this site are copyrighted ©.