2016-08-03 16:11:00

कार्डिनल माखारास्कि के निधन पर संत पापा को तार संदेश


वाटिकन सिटी, बुधवार,3 अगस्त 2016 (वीआर सेदोक) :  संत पापा फ्राँसिस ने  क्राकोव के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल स्तानिस्लाव दिविज़ के नाम कार्डिनल फ्रांनचिस्क माखारास्कि के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए तारसंदेश भेजा।

संत पापा ने पोलैंड की कलीसिया और विश्वासियों के साथ आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट करते हुए सुसमाचार के प्रचारक कार्डिनल फ्रांनचिस्क के जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया।

संत पापा ने याद किया कि फ्रांनचिस्क ने पुरोहित, प्रोफेसरऔर गुरुकुल के प्राचार्य के रुप में बड़े उत्साह के साथ अपना मिशन पूरा किया। उन्होंने क्राकोव के महाधर्माध्यक्ष करोल वाइतिला के परमधर्माध्यक्ष बनने के बाद क्राकोव महाधर्मप्रांत की जिम्मेदारी ली।

ईश्वर की करुणा पर भरोसा रखते हुए उन्होंने अपना कार्य पूरा किया है वे पुरोहितों के लिए पिता समान थे। उन्होंने देश की राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तनों के मुश्किल समय में, हर व्यक्ति के सम्मान की चिंता और सभी लोगों के दिलों में विश्वास के जिंदा रखते हुए क्राकोव की कलीसिया का मार्गदर्शन किया।

संत पापा फ्राँसिस ने यह भी लिखा कि अपनी हाल की क्राकोव यात्रा के दौरान कार्डिनल से व्यक्तिगत रुप से भेंट करने के लिए मिले अवसर हेतु ईश्वर को धन्यवाद देते हैं ।

अपने जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने असहाय दुःख को भी शाँति के साथ स्वीकार कर लिया था। इस परीक्षा की घड़ी में भी वे ईश्वर की दया में पूर्ण विश्वास के साथ अपना जीवन व्यतीत किये। ईश्वर उनकी आत्मा को अनंत शांति प्रदान करें। 








All the contents on this site are copyrighted ©.