2016-07-20 14:58:00

बैंगलोर महाधर्मप्रांत द्वारा अफ्रीकी काथलिक छात्रों का स्वागत


बैंगलोर, बुधवार, 20 जुलाई 2016 (ऊकान) : बैंगलोर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बेर्नाड मोरास ने अफ्रीकी देशों से आये काथलिक छात्रों का स्वागत किया।

प्रवासियों के लिए गठित महाधर्मप्रांतीय आयोग ने रविवार,17 जुलाई को अफ्रीकी प्रवासियों के लिए ख्रीस्तयाग समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने हेतु आये करीब 200 अफ्रीकी काथलिक छात्रों ने भाग लिया।

महाधर्माध्यक्ष बेर्नाड मोरास ने अपने महाधर्मप्रांत में अफ्रीकी काथलिकों के आतिथ्य का आश्वासन दिया तथा महाधर्मप्रांतीय आयोग के माध्यम से उनकी आध्यात्मिक देखभाल, शैक्षिक और कानूनी सहायता प्रदान करने की पेशकश की।

प्रवासियों के लिए गठित महाधर्मप्रांतीय आयोग के सचिव फादर मार्टिन पुथुशरी ने ऊका समाचार से कहा कि अफ्रीकी देशों से करीब 3000 विद्यार्थी बैंगलोर में विश्वविद्यालय की शिक्षा ग्रहण करने आते हैं जिनमें करीब 1000 विद्यार्थी काथलिक हैं। बैंगलोर और दिल्ली में अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ कई नस्लीय हमलों में महाधर्मप्रांत ने उनकी मदद की है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार स्थानीय लोग अफ्रीकी नागरिकों को पूर्वाग्रह और संदेह की दृष्टि से देखते हैं।

फादर ने कहा, " हम चाहते हैं अफ्रीकी काथलिक विद्यार्थी कलीसिया और समाज में स्वीकृत महसूस करें।








All the contents on this site are copyrighted ©.