2016-07-19 13:03:00

बैटन रूज के धर्माध्यक्ष रॉबर्ट म्युनेक का बयान


बैटन रूज, मंगलवार,19 जुलाई 2016 (वीआर सेदोक) : "त्रासदी से उबरने हेतु प्रार्थना ही एक शक्तिशाली मार्ग है, लेकिन हम में से सबसे भक्त व्यक्ति के मन में भी यह प्रश्न आ सकता है: इससे क्या अच्छाई आ सकती है?  हमारे विश्वास को हिला देने वाले प्रश्नों का उत्तर सिर्फ ईश्वर के वचनों में है। हमारे प्रभु येसु मसीह ही इसका उत्तर हैं। येसु में ही निराशा पर अंततः आशा की जीत;  नफरत पर अंततः प्यार की जीत और जी उठने द्वारा अंतत: मौत पर जीत हुई है।" उक्त बातें बैटन रूज के धर्माध्यक्ष रॉबर्ट म्युनेक ने रविवार 17 जुलाई को हुई गोली कांड के बाद कही।

संयुक्त राज्य अमेरिका बैटन रूज में रविवार 17 जुलाई को कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हुए दूसरे हमले में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और तीन अन्य को घायल हो गए। 7 जुलाई को एक बंदूकधारी की गोलियों से पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और दो नागरिकों सहित नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

रविवार को की गई हत्या की वजह स्पस्ट नहीं है। विदित हो कि इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध परिस्थितियों में दो अश्वेत व्यक्तियों की हत्या पुलिस ने की थी।

अपने बयान में धर्माध्यक्ष रॉबर्ट म्युनेक ने समुदायों में एक स्थायी शांति तथा पिछले कई दिनों की घटनाओं पर चिंतन करने हेतु पूरे धर्मप्रांत में एक सप्ताह की प्रार्थना और उपवास का आह्वान किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.