2016-07-19 13:21:00

बैंगलोर धर्मप्रांत में अफ्रीकी प्रवासियों का स्वागत


बैंगलोर, मंगलवार,19 जुलाई 2016 (एशिया समाचार) : प्रवासियों के लिए गठित महाधर्मप्रांतीय आयोग द्वारा बैंगलोर स्थित संत जोसेफ बालक विद्यालय में अफ्रीकी प्रवासियों के लिए आयोजित समारोह में बैंगलोर महाधर्मप्रांत ने खुले दिल से उनका स्वागत किया।

बैंगलोर के महाधर्माध्यक्ष बेर्नार्ड मोरास ने एशिया समाचार से कहा, "दया की जयंती ने प्रवासियों के साथ बैठक करने के लिए प्रेरणा प्रदान की है। प्रवासियों के आध्यात्मिक जरूरतों का ख्याल रखना जरूरी है। उनकी भलाई के लिए हम समर्पित हैं।"

कर्नाटक राज्य का दक्षिणी क्षेत्र अफ्रीका के गरीब लोगों और महाद्वीप के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से भागे हुए लोगों का आश्रय बिंदु बन गया है।

उनकी स्थिति को देखते हुए, स्थानीय कलीसिया ने विद्याथियों और नौकरी की खोज में आये प्रवासियों के लिए विभिन्न पहलों को बढ़ावा दिया है।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा, "आप ईश्वर के सामने बहुमूल्य हैं और हम सभी के प्रिय हैं।" इसी वजह से हम आप सबों का तहे दिल से स्वागत् करते हैं। हम चाहते हैं कि आप हमारे प्रेम और स्वीकृति का अनुभव करें। इस धर्मप्रांत को भी आप अपना ही समझें।

धर्मप्रांत द्वारा स्थानीय समुदाय से जोड़ने हेतु लिए गये पहल की 100 से अधिक प्रवासियों ने सराहना की है।

नाईजीरिया के एक युवक ओडो आमोस ने कहा, मैं यहाँ बहुत खुश हूँ। अपने घर से दूर रहते हुए भी मैने एक घर पा लिया है। जब से मैंने सुना कि महाधर्मप्रांत का एक आयोग हमारा ख्याल रखती है तब से मैं खोया हुआ या अकेला महसूस नहीं करता हूँ।

कामरुन के विलियम केगने ने प्रवासियों के लिए गठित महाधर्मप्रांतीय आयोग के लिए महाधर्माध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे स्थानीय कलीसिया के माध्यम से ईश्वर के प्रेम का अनुभव करते हैं। उन्हें लगता है कि वे भी कलीसिया के एक सदस्य हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.