2016-07-13 15:54:00

दक्षिण सूडान के नेता शांति को प्राथमिकता दें : जेआरएस


जुबा, बुधवार, 13 जुलाई 2016(वीआर सेदोक) : दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में हिंसा के फिर से भड़कने के बाद राष्ट्रपति सेल्वा कीर ने युद्ध को समाप्त करने की अपील की है।राष्ट्रपति कीर के प्रति वफादार बलों और उपराष्ट्रपति रियेक मचार ने पिछले शुक्रवार 8 जुलाई देश की आजादी की पांचवीं वर्षगांठ की संध्या को फिर से लड़ाई शुरू कर दी थी। 

पूर्वी अफ्रीका के येसु समाजी शरणार्थी सेवा संचार अधिकारी अंजेला वेल्स ने वाटिकन रेडियो संवाददाता जोर्जिया को जूबा की वर्तमान परिस्थितियों और दक्षिण सूडान के लोगों की भयानक स्थितियों का वर्णन करते हुए कहा कि हिंसा भड़कने के बाद से संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों सहित 300 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग राजधानी के भीतर विस्थापित हो गये हैं। उन्हें डर है कि हिंसा पूरे दक्षिण सूडान में फैल जाएगा। देश में फिर से सिविल युद्ध वापस लौटने की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि कुछ ही महीने पहले नेताओं द्वारा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने के बावजूद देश में संघर्ष वापस लौट गया है।

उन्होंने कहा कि जेआरएस का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा है लोग युद्ध होने के बावजूद सीखने के लिए उत्सुक हैं

दक्षिण सूडान के लोगों के लिए शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जिसे वे अपने साथ कहीं भी ले सकते हैं और दूसरे इसे छीन नहीं सकते। शिक्षा द्वारा संघर्ष को समाप्त किया जा सकता है। 

संत पापा फ्रांसिस ने कहा है कि दक्षिण सूडान शांति को प्राथमिकता दे। देश के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उनके दिलों में शांति को प्राथमिकता देने की जरूरत है।








All the contents on this site are copyrighted ©.