2016-07-08 17:02:00

वेनेजुएला गृहिणियों की निराशा लोगों के तकलीफों को दिखलाती है


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (सेदोक) वेनेजुएला की सैकड़ों गृहिणियाँ भोजन की तालाश में वेनेजुएला की सीमा रेखा को पार कर गई हैं।

गृहिणियों के यह कार्य बेतुका प्रतीक होता होता है लेकिन वेनेजुएला के आर्थिक संकट की  विकट स्थिति में यह हताशी और अवज्ञा का एक निरा उदाहरण है। आर्थिक तंगी के मध्य घर चलाने वाली महिलायें अपने परिवारों के खातिर सादा लिबास धारण किये पूलों को पार कर उरेना और कुकुता कोलाम्बिया के प्रतिबंधित पड़ोसी प्रान्तों में पहुँच रहीं हैं। 

ज्ञात हो कि वेनेजुएला सीमा रेखा को एक साल से बंद कर दिया गया है जिससे कोलाम्बिया में प्रतिबंधित पदार्थो के व्यापार को रोका जा सके लेकिन क्रोधित और दृढ़ संकल्प गृहिणियों से समाने तैनात सुरक्षा कर्मी विवश नजर आते हैं।

वेनेजुएला की आर्थिक संकट के कारण कई लोगों चुपचाप सीमा रेखा को पार कर रहे हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति  निकोलास मादुरो ने चतुरता से उत्पन्न की गई आर्थिक मंदी की स्थिति की निन्दा की है जो देश के हालात को बदतर कर रही है।  ऐसी परिस्थिति में अधिकतर चीजें और खाद्य सामग्री का देश में उत्पादन करने के बजाय आयात किया जा रहा है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.