2016-06-29 17:19:00

संत पापा ने मालांग धर्मप्रांत के लिए नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति की


वाटिकन सिटी, बुधवार, 29 जून 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने 28 जून को कार्मेलाईट फादर हेनरीकुस पिडेयारदो गुनावान को इंडोनेशिया के मलांग धर्मप्रांत के लिए नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

फा. गुनावान सेवानिवृत धर्माध्यक्ष हेरमन जोसेफ सहादत पंडोयोपुत्रो के स्थान पर नये धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

61 वर्षीय फा. गुनावान का जन्म 13 जुलाई सन् 1955 ई. में मलांग में हुई थी। लघुगुरूकुल में पढ़ाई समाप्त करने के बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र एवं ईशशास्त्र की पढ़ाई मलांग के विद्या सासाना में की। उन्होंने 18 जनवरी 1981 ई. में कार्मेल धर्मसमाज में समारोही व्रत धारण किया तथा 7 फरवरी 1982 को पुरोहिताभिषेक ग्रहण किया।

उच्च शिक्षा की पढ़ाई हेतु वे रोम भेजे गये तथा अंजेलिकुम से पवित्र धर्मग्रंथ में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कई वर्षों तक विद्या सासाना में अध्यापक, संचालक और प्राचार्य का काम किया। वे इंडोनेशिया बिबलीकल सोसाईटी के उप-प्राचार्य तथा रोम के कार्मेल संस्था में आध्यात्मिक समिति के सदस्य भी रहे। उन्होंने संत अंद्रेया तीदार के पल्ली पुरोहित का कार्यभार भी सम्भाला है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.