2016-06-28 16:13:00

गुँटूर के नए धर्माध्यक्ष भाग्या चिन्नाबाथिनी


वाटिकन सिटी, मंगलवार 28 जून (सेदोक) : संत पापा फ्रांसिस ने शनिवार 25 जून को आंध्र प्रदेश राज्य स्थित गुंटूर धर्मप्रांत के फादर भाग्या चिन्नाबाथिनी को नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

संत पापा फ्राँसिस ने गुंटूर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष गाली बाली का त्यागपत्र स्वीकार किया और उनके स्थान पर 60 वर्षीय भाग्या चिन्नाबाथिनी को नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

फादर चिन्नाबाथिनी का जन्म 19 सितम्बर 1956 को मोताकोन्दूर यादगिरीगुट्टा मंडल में हुआ। ऑउन्होंनेवारांगल में लघुगुरुकुल की शिक्षा पूरी की तथा हैदराबाद के संत जोन्स गुरुकुल में दर्शनशास्त्र और ईशशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से साहित्य में और, अन्नामलाई विश्वविद्यालय, चेन्नई से  शिक्षा के क्षेत्र में मास्टर की डिग्रियाँ हासिल की।

उनका पुरोहिताभिषेक 3 मई 1983 को हुआ। उन्होंने नालगोंदा धर्मप्रांत में लिंगापल्ली, सिलवेरु, जेदचेरला, भिरमाराम और केथेपल्ली में सहायक पल्लीपुरोहित के रुप में 1983 से 1994 तक अपनी सेवाएँ प्रदान की।

1994-95 तक फादर चिन्नाबाथिनी ने जर्मनी के हरफोल्ड में सहायक पल्लीपुरोहित के रुप में एक वर्ष अपनी सेवा प्रदान की । तत्पश्चात अपने धर्मप्रांत नालगोडा लौटकर उन्होंने 1995 ये 2002 तक धर्मप्रांतीय युवा केन्द्र और कोलपिंग केन्द्र के निदेशक के रुप में काम किया। 2003 से 2005 तक तक उन्होंने पुनःजर्मनी में सहायक पल्लीपुरोहित और 2006 से 2011 तक इंग्लैंड के हान्नोभर पल्ली में पल्लीपुरोहित के रुप में अपनी सेवाएँ प्रदान की।

सन् 2011 में वे अपने धर्मप्रांत नालगोडा लौटकर मिरयालागुड्डा में पल्लीपुरोहित के रुप में कार्यरत हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.