2016-06-20 16:02:00

रूसी नाव दुर्घटना में 14 बच्चों की मृत्यु


वाटिकन सिटी, सोमवार 20 जून 2016 (सेदोक) रूस के सयामोजेरो प्रान्त में शनिवार को समुद्री तूफान के कारण हुए एक नाव दुर्घटना में करीब एक दर्जन बच्चों के डूबने की खबर जबकि करीब 37 लोगों को बचा लिया गया है।

रुसी समाचार सूत्रों के अनुसार समुद्री तूफान की चेतावनी के बावजूद 47 बच्चों का एक दल 4 वयस्क प्रशिक्षकों के साथ नौका विहार अभियान में निकले थे। रूसी अधिकारियों ने बतलाया कि फिनलैण्ड से 125 किलो मीटर की सीमा में स्थित सयामोजेरो प्रान्त में कई नावें अटंलाटिक चक्रवात के कारण उल्टा गई और जीवन रक्षक जैकेट नहीं होने के कारण करीब 14 बच्चे की मृत्यु डूबने से हो गई। समुद्री तूफान में मारे गये बच्चों के माता-पिता ने यह प्रश्न किया कि तूफानी चेतावनी के बावजूद क्यों बच्चों को नौका विहार अभियान हेतु लिया गया।

रूस के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के निदेशक अलेक्सी समीरनोवो ने बतलाया कि यह एक गैर-पंजीकृत पर्यटक समूह था जो बच्चों को नौका विहार हेतु झील में ले गया। घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.