2016-06-17 17:04:00

वाटिकन में विकलांगों हेतु सम्मेलन का आयोजन


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 17 जून 2016 (सेदोक) वाटिकन की संस्कृति, विज्ञान संबंधी परमधर्मपीठीय समिति ने काईरोस फॉरम के साथ मिल कर “लीविंग फूली 2016” की विषयवस्तु पर एक शैक्षणिक सम्मेलन का आयोजन किया।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विकलांगों के जीवन की कहनी को संस्कृति और विश्वास के अनुरूप जीते हुए सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विकलांगों के धार्मिक मनोभावों को परिभाषित करना है।

विकलांगों का यह मिलन समारोह बीमारों और असक्षम लोगों हेतु रोम में आयोजित जयन्ती समारोह के सफलता आयोजन से प्रेरित है जिसमें संत पापा ने विविधता और सम्मिलित किये जाने की बात पर जोर दिया था।

क्रीस्टीना गानेजेमी एक अपंग सलाहकार हैं जो इंग्लैण्ड  और वेल्स के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की सलाहकारिणी होने के साथ-साथ काईरोस फॉरुम जो अपंग लोगों के बीच आध्यात्मिक और धार्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने की चाह रखती हैं।

उन्होंने कहा,“ मैं सोचती हूँ कि यह सही समय है जहाँ कथलीक कलीसिया अपनी शिक्षा का साक्ष्य  लोगों दे सकती है जिससे वे इसे ज़ीने में सक्षम हो सकें”।

उन्होंने इस बात पर भी बल देते हुए कहा कि जो लोग विकलांगों के ईशशस्त्र पर कार्य कर रहें हैं उन्हें येसु के विस्मित कार्यों को पुनः खोजने की आवश्यकता है। “जब हम येसु के जीवन को देखते हैं तो हम यही पाते हैं कि उन्होंने असहाय लोगों को अलग नहीं किया। उन्हें छोड़ने के बदले वे उन्हें गले लगाते और उनसे मुलाकात करते हुए बातचीत करते हैं, उनसे पूछा कि वे क्या चाहते हैं और इस तरह उन्होंने उनके जीवन को परिवर्तित कर दिया।








All the contents on this site are copyrighted ©.