2016-06-10 16:05:00

यूक्रेन के युद्ध प्रभावितों के लिए मद वितरण हेतु समिति का गठन किया


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 10 जून 2016 (सेदोक) संत पापा फ्राँसिस ने पूर्वी यूक्रेन के युद्ध प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता हेतु धन राशि वितरण के लिए समिति गठन करने की पेशकश की है।

ज्ञात हो कि यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों की आर्थिक सहायता हेतु संत पापा की अपील के मद्देनजर रविवार 24 अप्रैल को यूरोप की काथलिक कलीसिया ने सहयोग राशि जाम की थी। वाटिकन राज्य के सचिव कार्डिलन पियत्रो परोलिन ने कहा कि समिति का गठन संत पापा की इच्छा अनुसार यूक्रेन के लिए किया जायेगा।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान वाटिकन प्रवक्ता और प्रेस के संचालक जेस्विट फादर फेदरिको लोमबदी ने कहा कि जमा राशि को धर्म या समुदाय को लेकर भेदभाव किये बिना उन लोगों के बीच वितरण किया जायेगा जो युद्ध के कारण प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बतलाया कि समिति में, सभापति कारकीव जापोरीजिया के धर्माध्यक्ष जान सोविलो के अलावे और चार सदस्य होंगे जो एक साल तक प्रभावकारी रहेगा और आवश्यकता अनुसार इसका विस्तार किया जायेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार सरकारी सेना और रूस अलगावादी समुदायों के बीच युद्ध के कारण देश में करीब एक लाख सत्तर हजार लोग विस्थापित हुए हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.