2016-05-23 16:20:00

करुणा की जयन्ती पर समुद्री नाविकों हेतु ग्रेटब्रिटेन के प्रेरितिक कार्य


वाटिकन रेडियो, सोमवार, 23 मई 2016 (वीआर सेदोक) करुणा के जयन्ती वर्ष में ग्रेटब्रिटेन ने समुद्री नाविकों के जीवन को केन्द्रित करते हेतु उनके लिए प्रेरितिक कार्य की पहल की है।

ग्रेटब्रिटेन समुद्री प्रेरिताई कार्यालय के अधिकारी मार्टिन फोले ने कहा कि नाविकों और उनके सहायकों हेतु प्रेरितिक और व्यवहारिक सहायता मुहैया करने के तहत स्वयंसेवी संगठन ने एक प्रार्थना कार्ड का प्रकाशन किया है जिन्हें उनके बीच वितरण करते हुए उन्हें शारीरिक और आध्यात्मिक दोनो कार्यों के बारे में स्मरण दिलाया जा रहा है। जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में 16 बंदरगाह के पुरोहितों और 120 जहाज स्वयं सेवकों हेतु करुणा विषय-वस्तु पर आध्यात्मिक साधना का भी आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, वे एक विलक्षण दल के सदस्य है जो इसका प्रचार ग्रेटब्रिटेन के बन्दरगाहों में कर रहे हैं। उनके कार्यालय ने विगत दो सालों में दो नये पुरोहितों को बंदरगाह हेतु नियुक्त किया है क्योंकि प्रेरितिक कार्य का दायरा बृहद है और उसे उचित तरीके से करने की जरूर है।

फोली ने नाविकों की दुर्दशा का वर्णन करते हुए कहा, “हमें मल्लाहों की विकट स्थिति को देखना पड़ा है, विशेषकर, वे अपने कार्य से निकाल दिये जाते या उन्हें भुगतान नहीं दिया जाता, अनेक बार उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। कई बार उनके खाने की उचित व्यवस्था नहीं होती, पर्याप्त सफाई और धोने की सुविधा का अभाव रहता है।

एओएस वर्तमान में दक्षिणी इग्लैण्ड के केन्ट में इसी प्रकार की स्थिति हेतु कार्यरत हैं। सदर्न स्टार कन्टेनरशिप के कार्यकर्ताओं को पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिला है और जहाज को ग्रेटब्रिटेन मारीटिमे और कोस्टगार्ड कम्पनी के द्वारा यह कहते हुए कि इसके वे समुद्री कार्य हेतु अयोग्य है। रोक दिया गया उत्तरदायित्व है। रूसी कार्यकर्ताओं में से अनेकों को तबादला का सामना करना पड़ा है कुछेक जो दल में हैं उनकी स्थिति नौकरशाही अधर में लटकी हुई है।

फोली ने बतलाया कि एओएस केन्ट बन्दरगाह के पुरोहित पोल गीलोक और उसके दल के सदस्य कार्यकर्ताओं की मदद करते हुए उन्हें जरूरत की चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम ऐसा करते हैं क्योंकि हम सभी कलीसिया के प्रेरितिक कार्य के अंग हैं। हम कलीसिया की ओर नाविकों के साथ ईश्वर के प्रेम को बाँटने हेतु भेजे गये हैं। यह न केवल ख्रीस्तीय नाविकों के साथ बल्कि सबों के साथ जो अपने घरों, परिवारों और मित्रों से दूर हैं। समुद्री प्रेरिताई के रुप में हम उनके साथ हैं जिससे हम आध्यात्मिक, प्रेरितिक और व्यावहारिक रुप से उनकी सहायता कर सकें।

बहुत सी परिस्थितियों में एओएस कार्यकर्ताओं के लिए इंटरनेट उपलब्ध करा रही है जिसके द्वारा वे इन्टरनेट के माध्यम से अपने परिवारों और मित्रों से संबंध स्थापित कर सकें।

फोली ने बतलाया कि नाविकों की ज़रूरतों और समस्याओं के प्रति सहभागिता को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 10 जुलाई को, समुद्र रविवार के रुप में मनाया जायेगा। एओएस ने दुनिया के सभी पल्लियों को निमंत्रण दिया है कि वे नाविकों हेतु प्रार्थना करें और उन्हें सामने और केन्द्र में लाने हेतु मदद करें। 








All the contents on this site are copyrighted ©.