2016-05-20 15:44:00

इजिप्टएयर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर संत पापा का शोक संदेश


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार, 20 मई 2016 (सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने इजिप्टएयर उड़ान एम एस-804 के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर गहन शोक व्यक्त किया है।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने मिश्र के राष्ट्रपति अबदेल फत्ताह एल सीसी को संत पापा फ्राँसिस की ओर से एक तार संदेश प्रेषित कर कहा, ″इजिप्टएयर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर सुन संत पापा अत्यन्त दुःखी हैं। वे दुर्घटना के शिकार विभिन्न देशों के लोगों को करुणावान ईश्वर के सिपुर्द करते, उन्हें अपनी प्रार्थना का आश्वासन देते तथा आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त करते हैं।″

ज्ञात हो कि इजिप्टएयर उड़ान एम एस -804, बृहस्पतिवार को 56 यात्री एवं 10 चालक दल के सदस्यों के साथ भूमध्यसागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

ग्रीस दूरदर्शन ने बतलाया की जहाज के मलबे जिसे क्रेत और भूमध्यसागर से बीज देखा गया है वे म्रिस के हवाई जहाज 804 के हैं जो बृहस्पतिवार सुबह को लापता हो गया था।

समाचार सूत्रों के अनुसार, ग्रीस की नौसेना ने दो बड़े चमकीले रंग के प्लास्टिक की वस्तुओं को समुद्र में तैरते हुए पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे जीवन सुरक्षा जैकेट या केविन उपकरण हो सकते हैं। रडार के मुताबिक यह वही स्थान हैं जहाँ से हवाई जहाज ग्रीस हवाई पट्टी छोड़ने के बाद गुम हो गया था।

एथेंस हवाई यातायात नियंत्रण अधिकारी ने कहा कि मिस्र हवाई बस ए 320 से सम्पर्क करने पर ग्रीस हवाई पट्टी पर अंतिम क्षणों में कोई उत्तर नहीं मिला। ग्रीस के रक्षा मंत्री पानोस काममेनोस ने कहा कि ग्रीस रडार से यह पता चलता है कि हवाई जहाज अचानक तेजी से मूढ़ा और उसके बाद नियंत्रण से बाहर हो गया।

मिश्र के विमान मंत्री का भी अनुमान है कि विमान दुर्घटना तकनीकी समस्या के कारण नहीं किन्तु आतंकवादी हमले के कारण हुआ है।

ग्रीस के अधिकारियों ने हवाई जहान के गुम होने के कारणों का पता नहीं लगाया है लेकिन मिस्र संचार सूत्रों का माने तो इसके पीछे उग्रवादी संलिप्ता बतलायी जाती है। घटना के बारे अधिक जानकारी हेतु समुद्री और हवाई निरीक्षण जारी है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.