2016-05-02 16:51:00

जोलो: दस इंडोनेशियाई नाविकों की रिहाई


मनिला, सोमवार 2 मई 2016 (एशिया समाचार): इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने 1 मई को राष्ट्रीय टेलीविजन पर फिलिपिनो इस्लामी चरमपंथियों अबू सय्याफ द्वारा अपहरण किये गये दस इंडोनेशियाई नाविकों के रिहा किये जाने का समाचार दिया। चरमपंथियों ने उन्हें जोलो में दक्षिणी फिलीपींस के गवर्नर के घर के सामने छोड़ा।

नाविक कुशल मंगल हैं और उन्हें स्वदेश हलीम परदानाकुसुमा हवाई अड्डा (दक्षिण जकार्ता) भेज दिया गया है। जकार्ता के विदेश मंत्री रेतनो मारसुदी ने हवाई अड्डे में उनका स्वागत किया। उन्होंने अपहरण के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की सिर्फ इतना ही कहा कि नाविकों को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा उसके पश्चात्त वे अपने घर लौटेंगे।

26 मार्च को फिलीपींस के दक्षिणी जल क्षेत्र में पात्रिया समुद्री जहाज से कोयला ले जाते वक्त उनका अपहरण कर लिया गया था।

कुछ फिलीपीन मीडिया के अनुसार, अबू सय्याफ को 50 लाख पेसोस (लगभग 900 हजार यूरो)  भुगतान करने पर उन्हें रिहा कर दिया गया है।

पूर्व जनरल किवलान जेन ने कहा कि फिरौती के लिए कोई भुगतान नहीं किया गया था। नाविकों की रिहाई "इन्डोनेशियाई मिशन" के साथ गहन वार्ता का सुखद परिणाम है।

विदित हो कि अबू सय्याफ संख्या में छोटी लेकिन सबसे खतरनाक समूह है वह काथलिक ईसाई बहुमत दक्षिणी फिलीपींस को मुस्लिम स्वतंत्र राज्य बनाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इस समय अबू सय्याफ ने 11 विदेशी नागरिकों को बंधक बनाये रखा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.