2016-04-30 14:44:00

सीरिया, अलेप्पो हमले में सैंकड़ो मरे और अनेक घायल


अलेप्पो, शनिवार 30 अप्रैल 2016 (एशिया समाचार): अलेप्पो करितास संचार के प्रमुख जोसेफ येघिया ने कहा कि अलेप्पो शहर के कई हिस्सों में गोलाबारी और बमबारी हमले हुए हैं। दो बम सरकार के नियंत्रण क्षेत्र में भी फटे, जहाँ कारितास का मुख्यालय स्थित हैं।

काथलिक कारितास अधिकारी ने एशिया समाचार से इस बात की पुष्टि की है कि उत्तरी सीरिया की "राजधानी" में हिंसा बढ़ती जा रही है। मानव अधिकार के लिए लंदन स्थित सीरियाई पर्यवेक्षण के नवीनतम अनुमानों के अनुसार गत सप्ताह करीब 202 लोगों की जानें गई।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कारितास सीरिया ने बताया कि संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए विभिन्न पड़ोसी शहर में पिछले कुछ दिनों में 1300 से अधिक के गोले गिराये गये। सरकार और विद्रोहियों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है और हवाई हमलों और गोलाबारी के लिए एक दूसरे को दोषी ठहराया है

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस को हिंसा रोकने के लिए दबाव डालने को कहा।

उत्तरी सीरिया के अलेप्पो प्रांत में हिंसा जारी है। देश के बड़े शहरी क्षेत्रों में अलेप्पो दूसरा बड़ा शहर है जो दो भागों में बंट गया है पूर्वी हिस्सा सरकार के नियंत्रण में है और पश्चिमी क्षेत्र विद्रोहियों के हाथों में है।

शहर के अस्पताल ढहने के कगार पर हैं। घायलों की संख्या बढ़ रही है रक्त और चिकित्सा सामग्रियों की बेहद कमी है।

कारितास अधिकारी जोसेफ ने कहा "हम सिर्फ हमारे देश सीरिया के लिए शांति चाहते हैं क्योंकि हम पांच साल के बाद और इस तरह जी नहीं सकते। हमने अंतरराष्ट्रीय समुदायों से युद्ध के अंत की माँग की है।"








All the contents on this site are copyrighted ©.