2016-04-23 15:25:00

बिहार में धर्मबहनों ने खोला प्रथम वैकल्पिक चिकित्सा अस्पताल


पटना, शनिवार, 23 अप्रैल 2016 (एशियान्यूज़): बिहार के मोकामा में चैरिटी ऑफ नाजरेथ की धर्मबहनों ने वैकल्पिक चिकित्सा कल्याण केन्द्र खोला जो राज्य भर में इस तरह का पहला केंद्र होगा।

वैकल्पिक चिकित्सा कल्याण केन्द्र का उद्घाटन बुधवार को पटना के महाधर्माध्यक्ष विलियम डीसूजा ने किया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में तेजी से बदल रही दुनिया हेतु इस पहल को आशा, कल्याण का उपकरण तथा लोगों के लिए सत्यनिष्ठा का चिन्ह कहा। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधकों को अस्पताल खोलकर समाज की आवश्यकता पूरी करने के लिए धन्यवाद दिया।

अस्पताल के प्रबंधक सि. बसन्ती लकड़ा ने कहा, ″हमने इस नये कार्य की शुरूआत की है ताकि बदलते समय की आवश्यकता पूरी कर सकें।″ 

वैकल्पिक चिकित्सा कल्याण केन्द्र द्वारा आधुनिक युग के उपकरण तथा उचित मूल्यों पर योगा, खुशबूदार हर्बल मसाज, जलचिकित्सा, कीचड़ चिकित्सा तथा तेलों के साथ आयुर्वेदिक उपचार प्रदान किये जायेंगे। यहाँ आहार सलाह दी जायेगी तथा रीढ़ हड्डी और जोड़ों के दर्द की देखभाल भी की जायेगी। केंद्र का उद्देश्य मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य प्रदान करना है।

चिकित्सा का समय चिकित्सक के परामर्श के अनुसार निर्धारित किया जायेगा। अस्पताल में सामान्य वार्ड और निजी वार्ड तथा व्यक्तिगत परामर्श की सुविधा है।

अनुभवी प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. मंडल सरजू के कहा, ″हमें प्रकृति के साथ संबंध बनाये रखने के महत्व की खोज करनी चाहिए ताकि हम सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकें।″








All the contents on this site are copyrighted ©.