2016-04-22 16:21:00

हत्या के आरोपी की प्रतिमा निर्माण को रोकने हेतु पुलिस की मदद की माँग


बंगलोर, शुक्रवार 22 अप्रैल 2016 (ऊकान): बैंगलोर के महाधर्माध्यक्ष बर्नार्ड मोरास ने रेक्टर की हत्या के आरोपी स्वर्गीय फादर चौराप्पा सेल्वाराज की प्रतिमा के निर्माण को रोकने के लिए पुलिस की मदद मांगी है।

61 वर्षीय फादर सेल्वाराज की मृत्यु 15 मार्च को बंगलोर में हुई। चेसारा नाम से पुकारे जाने वाले फादर सेलवाराज उन छह पुरोहितों में से एक थे जिनके विरुध 1 अप्रैल 2013 को संत पेत्रुस धर्मपीठीय सेमिनरी के अध्यक्ष फादर के. जे. थॉमस की जघन्य हत्या का आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

विश्वनाथ नागेनाहेल्ली के ग्रामीणों द्वारा छापे गये विज्ञापन पत्र और सामाजिक मीडिया द्वारा प्रेषित समाचार के अनुसार आर. टी नगर में रविवार 24 अप्रैल को 11 बजे, संत पौल हरमिट गिरजाघर के परिसर में स्व. फादर चेसारा की एक मूर्ति का अनावरण निर्धारित किया गया है।  फादर ए थॉमस, जिनके विरुध भी फादर रेक्टर हत्या के  आरोप में पत्र दाखिल किया गया है। वे फादर चेसारा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

महाधर्माध्यक्ष बर्नार्ड मोरास ने आधिकारिक तौर पर संत पौल हरमिट गिरजाघर के परिसर में फादर चेसारा की मूर्ति के अनावरण की योजनाओं के बारे में बंगलोर के पुलिस आयुक्त एन. एस. मेघारिख को लिखा है कि इस तरह की स्थापना कानून संहिता के अनुसार गिरजाघर में और गिरजाघर के परिसर में वर्जित है। कानून सहिंता के अनुसार किसी भी परिस्थिति में वर्तमान या भविष्य में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।

अतः महाधर्माध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त मेघारिख को उपयुक्त कार्रवाई लेने और गिरजाघर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए मदद माँगी है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.