2016-03-26 13:02:00

युद्ध से घायल समुदायों के लिए पास्का दया और शांति है


अलेप्पो, शनिवार 26 मार्च 2016 (एशिया समाचार) सीरिया में अपेल्लो पल्ली के युवकों ने पास्का पर्व की धर्म विधि की तैयारी तथा गिरजाघर को फूलों से सजाने में उन टूटे परिवारों को भी शामिल किया हैं जिन्होंने युद्ध में अपने प्रियजनों की मृत्यु का दुःख झेला है, अतः पाँच वर्षों से खूनी संघर्षों और युद्ध के बाद अलेप्पो के ईसाई समुदायों के लिए पास्का पर्व शांति, दया और मेल-मिलाप का समारोह होगा।

44 वर्षीय फ्रांसिसकन धर्मसमाज के फादर इब्राहिम अलसाबाघ अपेल्लो पल्ली के पल्ली पुरोहित ने बताया कि दो हफ्ते पहले पल्ली की ओर से पास्का पर्ब को खुशी से मनाने के लिए जवान, बूढ़ों और युद्ध से सबसे ज्यादा नुकसान उठाए लोगों हेतु मिठाई और खाद्य पदार्थ वितरित करने का निर्णय लिया गया है। बच्चों के लिए पल्ली सभागार में स्काउट्स के मार्गदर्शन में अंडों को रंगने और सजाने की व्यवस्था की गई है।

फादर ने बताया कि दया के इस वर्ष में अलेप्पो की कलीसिया मेल-मिलाप संस्कार के महत्व पर जोर दिया है। विश्वासीगण बड़ी संख्या में आराधना और पुनर्मिलन संस्कार में भाग लिए  लिये। पुण्य सप्ताह के प्रत्येक समारोह में गिरजाघर विश्वासियों से भरा था।

युद्ध और संकट ने कई परिवारों और लोगों को नष्ट कर दिया है परंतु ईश्वर की दया की वजह से इतने सारे परिवार कलीसिया में पिता ईश्वर के पास वापस लौट आए हैं इसलिए हम उनके साथ खुशी मना रहे हैं।

फादर इब्राहिम सीरिया के संघर्ष के बारे में एशिया समाचार को बताया कि  "नाजुक संघर्ष विराम" ने लोगों को नई आशा के साथ साँस लेने की अनुमति दी है। महीनों बाद बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार हुआ है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
 








All the contents on this site are copyrighted ©.