2016-03-19 15:34:00

हम ग़रीबों के साथ मदर तेरेसा की संत घोषणा समारोह मनायेंगी, सि. जोहनेस


कोलम्बो, शनिवार, 19 मार्च 2016 (एशियान्यूज़): ″इस अवसर के लिए हमने लम्बा इंतजार किया है और अब हम करुणा के जयन्ती वर्ष में मदर तेरेसा की संत घोषणा का समाचार पाकर अत्यन्त खुश हैं। हमारी खुशी उस सच्चाई से आती है कि श्रीलंका के कई लोगों ने मदर तेरेसा के माध्यम से आशीर्वाद, कृपा तथा चमत्कार प्राप्त किया है।″ यह बात श्रीलंका में मिशनरीस ऑफ चैरिटी समुदाय की सुपीरियर सि. एम. जोहानेस ने संत पापा द्वारा मदर तेरेसा की संत घोषणा पर एशियान्यूज़ से कही।

उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री होने के कारण हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने यह महान वरदान हमें प्रदान किया है। ″हमने इसे ईश्वर द्वारा प्राप्त किया है जिसको उन्होंने पूर्णतया उन्हें अर्पित कर दिया था। हम भी उन्हीं के मनोभाव को अपनाते हुए जीने का प्रयास करते हैं।″

उन्होंने बतलाया कि मदर तेरेसा की संत घोषणा को मनाने के लिए मिशनरीस ऑफ चैरिटी की धर्मबहनें कई खास कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली हैं।

सि. जोहनेस ने कहा कि समारोह में भाग लेने हेतु श्रीलंका से धर्मबहनें रोम नहीं जा सकतीं किन्तु वे 4 सितम्बर को उसी समय पर सभी धर्मप्रांतों में समारोह का आयोजन करेंगी।

श्रीलंका में मिशनरीस ऑफ चैरिची की कुल 58 बहनें सेवा दे रही हैं जो 8 विभिन्न समुदायों में विभक्त होकर 7 धर्मप्रांतों में कार्यरत हैं।

उन्होंने बतलाया कि ‘शांति निवास’ जहाँ की वे सुपीरियर हैं 90 लोगों को शरण प्रदान किया जाता है तथा अन्य स्थानों में भी बहुत सारे शरणार्थियों एवं जरूरतमंद लोंगों की मदद की जाती है।

सि. जोहानेस ने कहा कि हर बड़ी चुनौती को वे इस मनोभाव से झेलती हैं मानो कि वे उनके विश्वास की परीक्षा हों क्योंकि वे अपना नहीं किन्तु प्रभु का कार्य करती हैं।

विदित हो कि धन्य मदर तेरेसा की संत घोषणा 4 सितम्बर को संत पापा फ्राँसिस द्वारा रोम में की जायेंगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.