2016-03-19 13:54:00

तोड़फोड़ के बाद विध्वंस का सामना कर रहा रायपुर का गिरजाघर


रायपुर, शनिवार,19 मार्च 2016 (ऊकान) रायपुर नगर निगम (आर.एम.सी) ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा, कचना इलाके में स्थित गिरजाघर अतिक्रमण की जमीन पर बनाया गया है अतः इसे विध्वंस किया जाएगा।
ज्ञात हो कि कानूनी नोटिस पल्ली पुरोहित फादर अंकुश बारियाकर के नाम निर्गत किया गया। नोटिस मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रदर्शन के खिलाप रायपुर नगर निगम ने स्थानीय लोगों को भी तीन दिनों के अंदर अपने घरों को खाली करने का नोटिस दिया, यह कारण देते हुए कि उनके मकान भी अतिक्रमण भूमि पर बनाये गये हैं। नगरपालिका उपायुक्त जे. आर. सोनी ने जोर देकर कहा कि नोटिस का गिरजाघर पर हुए हमले से कुछ संबंध नहीं रखता है।

 सैकड़ों निवासियों ने गुरुवार को नोटिस के खिलाफ आर.एम.सी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जबकि छत्तीसगढ़ ख्रीस्तीय मंच (सी.सी.एफ) ने शुक्रवार को धरना दी, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

सी.सी.एफ के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने नोटिस को ईसाइयों के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने कहा, "पहले केवल गिरजाघर के अधिकारी को नोटिस जारी किया था लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद में, नोटिस स्थानीय लोगों के लिए जारी किया गया है। इससे पता चलता है आर.एम.सी पक्षपाती है।"

उन्होंने कहा, "ये लोग दशकों से कचना में रहते हैं और नगर टैक्स का भी भुगतान करते हैं। बेदखल नोटिस सिर्फ गिरजाघर के हमले के बाद क्यों भेजा गया "

पन्नालाल ने कहा कि इस इलाके में एक हिंदू मंदिर भी है। " क्या वे इसे भी ध्वस्त करेंगे?"
 








All the contents on this site are copyrighted ©.