2016-03-11 15:27:00

सिस्टरों और मुस्लिम महिलाओं का शांति को बढ़वा देने हेतु समर्पण


जकार्ता, शुक्रवार, 11 मार्च 2016 (उका समाचार) इन्डोनेशिया के जकार्ता में करीब एक सौ तीस काथलिक धर्मबहनों और मुस्लिम महिलाओं ने देश में शांति को बढ़वा देने हेतु कार्य करने के लिए अपने को समर्पित किया।

जकार्ता समाचार के अनुसार 09 मार्च को अन्तरधार्मिक समुदाय में करीब चार सौ महिलाएँ और एक सौ तीस सिस्टरों काथलिक धर्मबहनों ने ख्रीस्त राजा पल्ली में आयोजित एक संगोष्ठी ने भाग लिया। अपनी घोषणा में उन्होंने कहा,“ हम महिलाएँ एक सच्ची एकजुटता का अनुभव करतीं हैं अतः हम अपने को आगे लाते हुए समर्पित करती हैं जिससे कि हम अपने विश्वास और धर्म के अनुसार शांति की प्रवर्तिका बन सकें।”
“विभिन्न धार्मिक पृष्ठभूमि से आने वाली हम विश्वासी अपने को, अपने धार्मिक ज्ञान और समझ को बढ़ाने और इसे अपने परिवारों, समुदायों और देश में कार्यन्वित करने हेतु संकल्प करती हैं जिससे की हमारे बीच शांति कामय रहे।”
डीवाईन प्रोविडेन्स धर्मसमाज की सिस्टर जूलिया मारसेलीना सिलालाही, संगोष्ठी की संचालिका ने  कहा कि ख्रीस्तीय सिस्टरों और मुस्लिम महिलाओं के बीच एक स्वाभाविक तालमेल है। उन्होंने ऊका समाचार को बतालाया, “हम सब एक समान हैं क्योंकि हम दोनों समुदाय सिरावरन पहनती हैं। हम सच्चे सहचर्य की कमाना करती हैं और इसी कारण हम इस वार्ता में सहभागी हो रही हैं।”

प्रजात्रंतवाद और मीडिया विकास हेतु संस्थान की संचालिका ने कहा,“हमें संगठित करने हेतु कोई मंच नहीं था। हमारे बीच में एक दीवार उत्पन्न हो जाती है क्योंकि हम एक दूसरे को नहीं जानते और जिसके कारण बहुत बार सामाजिक झगड़े होते हैं।” उन्हें कहा कि आगामी बैठक में दूसरे धार्मिक समुदाय की महिलाओं को भी सम्मिलित किया जायेगा। 
संगोष्ठी का आयोजन सेमारांग महाधर्माप्रान्त के अन्तरधार्मिक सम्मेलन और अन्तरधार्मिक कार्यों हेतु गठित समिति के तत्वधान में किया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.