2016-03-10 15:30:00

पुणे के मरियम तीर्थ पर आक्रमण


पुणे, बृहस्पतिवार, 10 मार्च 2016 (ऊकान): ख्रीस्तीय समुदाय पर फिर एक बार आक्रमण की घटना प्रकाश में आई जब बुधवार सुबह को कुछ अज्ञात लोगों ने पुणे स्थित एक मरियम तीर्थ पर बाईबिल तथा कुछ धार्मिक वस्तुओं को आग के हवाले कर दिया।

टाइमस ऑफ इंडिया के अनुसार डौंड में संत सेबास्तियन गिरजाघर के पल्ली वासियों ने मरियम तीर्थ के सामने प्रातः 5 बजे के लगभग गढ़ा काला धुआँ उठते देखा।

पुणे धर्मप्रांत के उपधर्मप्रांत अध्यक्ष फादर मालकॉम सेक्विरा ने कहा कि जली हुई किताबों के अवशेष के नजदीक, बिन्दी की एक पॉकेट, हिन्दुओं द्वारा अंतिम संस्कार के समय प्रयुक्त मिट्टी का बरतन तथा तुलसी पौधा का गमला बरामद किया गया है।

पूजा स्थल का अनादर किये जाने एवं तोड़ फोड़ के आरोप में अज्ञात लोगों पर एक केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी तानाजी चिकाले ने कहा कि प्राथमिक खोजबीन से उन्हें लगता है कि यह किसी संदिग्ध शरारती का काम है। पुलिसों का एक दल सीसीटीवी के कैमरे में कैद तस्वीरों की छानबीन कर रही है। पुलिस ने तीर्थस्थल पर सुरक्षा बल भी तैनात किया है।

घटना के बाद करीब 200 लोग घटना स्थल पर जमा हुए। फादर सेक्विरा ने कहा कि यह समुदाय को चोट पहुँचाने वाली घटना है क्योंकि मरियम अति सम्मानित हैं, वे येसु ख्रीस्त की माता हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह के प्रदर्शन के पूर्व वे पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करेंगे किन्तु यदि दो तीन दिनों के अंदर पुलिस की छानबीन में कोई प्रगति नहीं होगी तब हम प्रदर्शन का आयोजन भी करेंगे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.