2016-03-04 14:32:00

ब्रिटेन के भूतपूर्व मुख्य रब्बी, लॉड जोनाथान सैक्स को टेंपलटन पुरस्कार


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 4 मार्च 2016 (सेदोक) ब्रिटेन के भूतपूर्व मुख्य रब्बी, लॉड जोनाथान सैक्स को उनके आध्यत्मिक विचारों और करीब दो दर्जन किताबों के प्रकाशन हेतु 2016 के टेंपलटन पुरस्कार से नवाजा गया है।

अपने कार्यकाल 1991 से 2013 के दौरान सैक्स ने एक विशिष्ट रब्बी के रूप में यहूदियों हेतु गठित सयुंक्त राष्ट्रमण्डल समिति ब्रिटेन के यहुदी समुदाय को पूरे यूरोप में एक नयी ऊँचाई प्रदान की।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठनों को एक साथ जोड़ा जिसके तहत यहूदियों के बीच व्यापार के अलावा, महिलाओं के मुद्दे और उनकी शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में एक नई शुरूआत हुई और बड़े पैमाने पर विश्वास की नैतिकता को साझा करने हेतु ब्रिटिश यहूदियों के बीच एक तंत्र कायम हो सका।

टेंपलटन समिति के वक्तव्य के अनुसार सैक्स का मुख्य संदेश विश्वास की प्रशंसा और उसका आदर करना है जो इस बात पर बल देता है हरएक के गुणों की पहचान करना ही हमें वैश्विक हिंसा और उग्रवाद से लड़ाने हेतु मदद करता है। उन्होंने 2010 में संत पापा बेनेदिक्त 16वें को अन्तरधार्मिक संगोष्ठी में स्वागत किया था जिसका आयोजन संत मरिया विश्व विद्लय लंदन में हुआ था।

वक्तव्य में कहा गया कि सैक्स "धर्म और विज्ञान की अनुकूलता का बचाव करते और "लंबे समय से वित्तीय संकट से पहले बाजार में नैतिकता को मजबूत बनाने के विचार पर बल देते हैं।"

विदित हो कि टैपलटन पुरस्कार की राशि एक लाख पॉण्ड है जो उन्हें दी जाती है जो आध्यात्मिक जीवन पर अति महत्वपूर्ण विचार, खोज या प्रायोगिक काम करते हैं। सैक्स जो तीन बच्चों के पिता और आठ नाती पोतियाँ के दादाजी हैं, लंदन में 26 मई को टेंपलटन पुरस्कार से नवाजे जायेंगे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.