2016-03-03 15:21:00

चक्रवात में ध्वस्त स्कूलों के बच्चों की देखभाल में कोलम्बियन मिशनरी


सुवा, बृहस्पतिवार, 3 मार्च 2016 (फिदेस): काथलिक मिशनरी सोसाईटी संत कोलम्बियन, विंस्टन चक्रवात से प्रभावित फिजी द्वीप समूह के लोगों की मदद कर रही है।

20 फरवरी को आये चक्रवात के कारण द्वीप समूह के करीब 40 प्रतिशत लोग प्रभावित हैं तथा 62,000 लोग अब भी आपातकालीन केन्द्रों में शरण दे रखी है। 

फिदेस को भेजे गये रिर्पोट अनुसार संत कोलम्बियन की मिशनरी सोसाईटी को इस कार्य में अमरीका के काथलिक मिशन संगठन यू. एस. सी. एम. ए. का समर्थन प्राप्त है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चक्रवात पीड़ितों की मदद के लिए कई अन्य पहल भी लिए गये हैं जैसे 5 मार्च को सामुदायिक प्रार्थना सभा का आयोजन तथा वैश्विक जलवायु काथलिक आंदोलन द्वारा एकजुटता अभियान को प्रोत्साहन आदि।

उन्होंने बतलाया कि बा पल्ली में तीन स्कूलों में गम्भीर क्षति हुई है। शयन कक्ष गिर चुका है तथा बच्चे गिरजाघर में सो रहे हैं।

विदित हो कि फिजी द्वीप समूह में 325 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आये समुद्री तूफान ने 300 द्वीप समूहों के घरों को ढाह दिया है तथा बिजली लाईनों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सरकार ने प्राकृतिक आपदा के कारण 30 दिनों की आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है। संचार माध्यम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति पर आ रहा है किन्तु राजधानी के बाहर कई घरों में अब भी बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.