2016-02-26 14:42:00

पश्चिमी अफ्रीकी कलीसिया में मेलमिलाप और चुनौतियों पर धर्माध्यक्षीय सम्मेलन,घाना


अक्करा, शुक्रवार, 26 फरवरी 2016 (फिदेस न्यूज) घाना की राजधानी अक्करा में पश्चिमी अफ्रीकी आंगलोफोन “रेकोवा” और फैंकोफोन “चेराओ” अन्तराष्ट्रीय समितियों  की संयुक्त कार्यकारणी सभा में करीब 150 धर्माध्यक्षों भाग ले रहे हैं।

नवीन सुसमाचार प्रचार और कलीसिया की विशेष चुनौतियों, पश्चिमी अफ्रीका ईश्वर का परिवार, मेलमिलाप, विकास और परिवारिक जीवन विषयों पर सभा की शुरूआत 23 फरवरी को हुई है जो एक सप्ताह तक चलेगी। सभा के दौरान कार्डिनल थेयोदोर अदरीयेन सर्र, दाकार के सेवानिवृत महाधर्माध्य, रेकोवा और चेराओ के दोनों सभापतियों ने इस बात पर जोर दिया कि कलीसिया पश्चिमी अफ्रीका के प्रान्तों में शांति बहाल के अपने प्रयासों को जारी रखेंगी। सभा के दौरान प्रान्त में हो रहे उग्रवाद मसलों पर भी विचार विमार्श किया जायेगा। कार्डिनल सर्र ने इस बात पर खेद जताया कि पश्चिमी जगत अपनी दृष्टि विश्व के अन्य प्रान्तों में समलैंगिक विवाह पर जोर देता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.