2016-02-20 15:53:00

मिनदानाओ की शांति की रक्षा हो, पीमे मिशनरी


मनिला, शनिवार, 20 फरवरी 2016 (एशियान्यूज़): फिलीपींस के मीनदानाओं प्रांत में पूर्व इस्लामिक विद्रोही दल ने सरकार के साथ संघर्ष में अपने सदस्यों को युद्धविराम करने तथा शांति समझौता का सम्मान करने का आदेश दिया है।

विदित हो कि कुछ सालों पूर्व मनिला संसद ने बैंगसामोरो क्षेत्र को 'विशेष दर्जा दिये जाने वाले कानून ‘बैंगसामोरो मौलिक कानून’ (बी बी एल) पर प्रतिबंद्ध लगा दिया था।

गौरतलब है कि बैंगसामोरो काफी समय से अस्थिर क्षेत्र रहा है जहाँ सरकार और मोरो इस्लामिक लिबारेशन फ्रोंट के बीच संघर्ष चलता रहा क्योंकि वह मनिला और सरकार से स्वतंत्र होना चाहता था। 45 सालों से चल रहे संघर्ष ने 120 हज़ार लोगों की जाने ले ली है तथा 2 मिलीयन लोगों को विस्थापित कर दिया है। सन् 2014 में सरकार द्वारा शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद, मोरो इस्लामिक लिबारेशन फ्रोंट ने अपना हस्ताक्षर करने की तिथि को स्थागित कर दिया था।

मीनदानाओं के पीमे मिशनरी फा. सेबास्तियानो डाम्ब्रा ने कहा, ″इसी बात की आशा थी। बीबीएल लम्बे समय तक लटकता रहा। गत वर्ष 44 सैनिक इस्लामी विरोधियों द्वारा मारे गये थे जो कानून के बहिष्कार हेतु एक बहाना बन गया था। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि भविष्य में और इसे नहीं दुहराया जायगा।″

उन्होंने कहा कि इन सभी बातों में एक सकारात्मक चिन्ह है कि मोरो इस्लामिक लिबारेशन फ्रॉंट सरकार पर विश्वास करने एवं उसके साथ काम करना शुरू कर दिया है। बीबीएल के ऊपर कई अनुबंध तैयार किया जा चुका है। सरकार तथा एम. आई. एल. एफ. की सभा गत सप्ताह क्वाला लूम्पूर में हुई थी।

फादर दाम्ब्रा के अनुसार मोरो इस्लामिक लिबारेशन फ्रॉंट ने क्या होता है उसे रूक कर देखने के उत्तम भाग का चुनाव किया है। कानून पर विचार मई महिने में चुनाव के बाद किया जाएगा जिसमें अगले राषट्रपति का चुनाव किया जाएगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.