2016-02-19 16:49:00

संत पापा का वीडियो संदेश मेक्सिको येसु समाजियों के नाम


वाटिकन सिटी शुक्रवार, 19 फरवरी 2016 (सेदोक) संत पापा ने मेक्सिको में अपनी प्रेरितिक यात्रा के तदोपरान्त मेक्सिको येसु समाजियों के नाम एक वीडियो संदेश प्रेषित कर उन्हें दुःख से पीड़ित लोगों के सम्मान हेतु कार्य करने का आहृवान किया।

मेक्सिको के येसु समाजियों ने संत पापा द्वारा प्रेषित एक संक्षिप्त वीडियो संदेश का प्रकाशान किया जहां संत पापा उन्हें अपने आत्मीय संदेश में कहते हैं

“भाई की ओर से आप सबको अभिवादन। आप सम्मान में, येसु के सम्मान में जो मेक्सिको के हर स्त्री और पुरूष में निहित है अपना कार्य जारी रखें। मेक्सिको युवाओ का एक देश हैं अतः आप येसु के सम्मान में अपना प्रेरितिक कार्य जारी रखें, जिससे वे सम्मान के साथ जी सकें।

मेक्सिको बृहृद है, सुन्दर चीजों में, आपार धन में, एक वास्तविक कहानी में, लातीनी अमेरिका में एकदम अनोखा है, लेकिन यह पीड़ित हैं।” ये सारी चीजें मेक्सिकन लोगों की अकूत, असीमित सम्पति है।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने मैक्सिको के येसु समाजियों को अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन देते और पुनः शहीद धन्य मिगुवेल अगुस्तीन प्रो, ग्वादोलुपे येसु समाजियों के कार्यों को जारी रखने हेतु प्रोत्साहन देते हैं। अपनी यात्रा के दौरान येसु समाजियों से छोटी मुलाकात में उन्होंने संत पापा को सन् 1927 में हुए शहीदों की एक छोटी निशानी पेश की।








All the contents on this site are copyrighted ©.