2016-02-12 15:00:00

भारतीय येसु समाजी यू. एस. महाविद्यालय के पद में


भारत, शुक्रवार, 12 फरवरी 2016 (ऊकान न्युज) भारतीय मूल के येसु समाजी पुरोहित जेवियर सवरीमुथू को संत जोसेफ महाविद्यालय फिलादेफिया का डोन्लाड आई. मैकलेन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पर्यावरण वैज्ञानिक फादर सवरीमुथू संत जेवियर्स कोलकता में पर्यावरण अध्ययन विभाग के विभागीय अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने सन 2006 मे कलयानी महाविद्यालय, भारत से आर्सेनिक गंदे पानी का जन समान्य और पर्यावरण पर प्रभाव विषय पर डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। पर्यावरण विषय पर उनके लेख कई अन्तराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने पानी और लोग के स्वास्थ्य विषयों पर फिलीपीन्स और स्टाकहोल्म में कई व्यख्यान भी दिये हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा भविष्य जहाँ हम स्वस्थ्य रहने की कामना करते हैं मानवीय और प्रकृतिक क्रिया कलापों के कारण वृहद परिवर्तन के दौर से हो कर गुजर रहा है।”  

अपने छमासी सत्र में वे जलवायु परिवर्तन का पानी पर घातक प्रभाव और उष्णकटिबंधीय देशों के लोगों में स्वास्थ्य मुद्दों पर अनुसंधान करेंगे। वे पर्यावरण विज्ञान पर आधारित पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर शिक्षण कार्य से संलग्न हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.