2016-02-05 15:08:00

पुलिस प्रताड़ना में पाकिस्तानी ख्रीस्तीय की मृत्यु


पाकिस्तानः शुक्रवार, 5 फरवरी 2016 (ऊकान न्यूज) पंजाब प्रान्त के गुजरन शहर में एक पाकिस्तानी ख्रीस्तीय, 47 वर्षीय लियाकत मसीह की मृत्यु पुलिस प्रताड़ना में हो गई।

पाकिस्तान समाचारों के अनुसार मसीह और उसके बेटे को स्थानीय पुलिस ने, अपने नियोक्त मोहम्मद रजा हमीद के घर में चोरी के जुर्म में गिरफ्तार किया था। रजा हमीद के घर चोरी उस समय हुई जब वे घर पर नहीं थे। हमीद ने चोरी का दोष अपने घर में काम करने वाले मसीह और उसके बेटे खुर्रम पर लगया और उन्हें पुलिस को गिरफ्तार करने और उन पर जबरन चोरी की बात को स्वीकार करने हेतु दबाव डाला।

खुर्रम ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस ने चोरी की बात को कबूल करने हेतु उनसे साथ जोर जबदस्ती की और उन्हें प्रताड़ित किया और इस दौरा पुलिस की पीटाई में उनके पिता की मौत हो गई।

मसीह के परिवार का केस यूरोपियन कानून और न्याय केन्द्र के निरीक्षण में है जो पाकिस्तानी कानूनी सहायता से संबंद्धित है।








All the contents on this site are copyrighted ©.