2016-01-22 16:12:00

संत पापा का निर्देश पाँव धोवन हेतु केवल पुरूष ही न चुने जायें


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 22 जनवरी 2016 (सेदोक) संत पापा फ्राँसिस ने 20 दिसम्बर को  लिखित अपने एक पत्र को प्रकाशित करते हुए कहा कि पवित्र बृहस्पतिवार को पैर धोवन की धर्मविधि में केवल पुरूष और लड़के ही न चुने जायें।

उन्होंने पवित्र धर्मविधि और संस्कारों के अनुष्ठान हेतु गठित सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल रोबर्ट साराह के नाम अपने पत्र में कहा कि उन्होंने काफी समय से इस बात पर चिंतन किया कि चेना दोमीनी के मिस्सा में पैर धोवन की धर्मविधि को किस तरह से किया जाये कि यह और अधिक अर्थपूर्ण हो, जहां येसु अंतिम क्षण तक अपने असीमित प्रेम को दुनिया की मुक्ति हेतु अर्पित कर देते हैं।

संत पापा ने अपने पत्र में लिखा,“ध्यानपूर्वक विचार मंथन के बाद मैंने रोमन पूजन विधि ग्रंथ में परिवर्तन लाने की सोची है। नियम के अनुसार पाँव धोवन हेतु पुरूषों और लड़कों को ही केवल चुना जाता था मैं यह निर्गत करता हूँ कि अब से कलीसिया के पुरोहित पैर धोवन की धर्मविधि हेतु ईश्वर के सब विश्वासी सदस्यों में से चुन सकते हैं। मैं यह भी निर्देश देता हूँ कि चुने गये लोगों को धर्मविधि के बारे में पर्याप्त निर्देश दिये जायें। पवित्र धर्मविधि और संस्कारों के अनुष्ठान सम्मेलन के इस नियामावली को 6 जनवरी 2016 के दिनांक से प्रकाशित किया है।”








All the contents on this site are copyrighted ©.