2016-01-09 16:07:00

पवित्र बाईबिल जलाने का आरोपी गिरजाघर से गिरफ्तार


कसूर, शनिवार, 9 जनवरी 2016 (एशियान्यूज़): पवित्र बाईबिल एवं भक्ति गीतों की किताब को जलाने के आरोपी 26 वर्षीय अज़हर अक्बा को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित कसूर के विक्ट्री गिरजाघर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार अज़हर अक्बा मानसिक रोग से पीड़ित है जबकि स्थानीय ख्रीस्तीय इस बात से असहमत हैं।

​एशियान्यूज़ के अनुसार दो दिनों पूर्व प्रभु प्रकाश महापर्व के दिन, ख्रीस्तीयों का एक दल प्रार्थना हेतु गिरजाघर गया जहाँ उन्होंने एक युवक को जलाये गये बाईबल तथा अन्य धार्मिक किताबों के साथ देखा। वह व्यक्ति लोगों को देख भागने की कोशिश कर रहा था तभी लोगों ने उसे अपने कब्जे में कर लिया।

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया जो अब हिरासत में है। बच्चों ने उन्हें पहचान लिया क्योंकि आगजनी के पूर्व वह बच्चों के साथ खेल में शामिल था। लोगों ने उस पर धार्मिक किताबों को जलाने के कारण ईश निन्दा का आरोप लगाया है।

पुलिस जाँच कर रही है किन्तु उनका कहना है कि आरोपी को मानसिक रोग से ग्रसित के कारण पूरी तरह दोषी नहीं ठहराया जा सकता जबकि ख्रीस्तीय इस बात से असहमत हू। उनका मानना है कि धार्मिक किताबों को उसने जान बूझकर जलाया है क्योंकि वह स्वस्थ है तथा अच्छी तरह सोच और समझ सकता है।

पाकिस्तान के मानव अधिकार कार्यकर्ता रोजर नूर आलम में एशियान्यूज़ से कहा कि आरोपी को कानून के अनुसार उचित सज़ा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं को सौहार्द बनाये रखने तथा सांप्रदायिक घटनाओं को टालने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में ईश निंदा कानून के आरोप में कई घटनाएँ घटी हैं जिसके उदाहरण हैं पेशावर के पूजा स्थल को जलाया जाना तथा सावान मसीह, असिया बीबी, रिमशा मसीह तथा रॉबर्ट फनिश मसीह को गिरफ्तार किया जाना।








All the contents on this site are copyrighted ©.