2016-01-07 15:53:00

ऑर्थोडॉक्स कलीसिया ने ख्रीस्त जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाया


रूस, बृहस्पतिवार, 7 जनवरी 2016 (वीआर अंग्रेजी): रूसी ऑर्थोडॉक्स कलीसिया ने जूलियन कैलेंडर के अनुसार 7 जनवरी को ख्रीस्त जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाया।

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने ख्रीस्त जयन्ती मनाने हेतु रात्रि जागरण मिस्सा में भाग लिया जहाँ उनके माता-पिता ने बपतिस्मा संस्कार ग्रहण किया था।

विदित हो कि रूसी ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के शीर्ष प्राधिधर्माध्यक्ष किरलिल ने मास्को के ख्राइस्ट द सेवियर महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान किया जो सोवित के नेता जोसेफ स्टालिन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था किन्तु कम्यूनिस्ट शासन का अंत होने पर पुनः स्थापित किया गया है।

सन् 1928 ई. के बाद यह पहली बार है जब विश्व के सबसे बड़े ऑथोडॉक्स महागिरजाघर माने जाने वाले संत इसाहाक महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित किया गया।

ग्रीस, बुल्गारिया, तुर्की और साइप्रस की ऑथोडोक्स कलीसिया 7 जनवरी को ख्रीस्त जयन्ती का त्योहार मनाती है। 

विश्वभर में रूसी ऑथोडॉक्स कलीसिया के सदस्यों की संख्या लगभग 225 मिलियन है जिसकी आम सभा इसी वर्ष में होने वाली है जहाँ कलीसिया की चुनौतियों एवं बाधाओं पर विचार किया जाएगा। सभा में एक बड़ा मुद्दा होगा यूक्रेन में असैनिक युद्ध।








All the contents on this site are copyrighted ©.