2015-12-29 15:30:00

इंडोनेशिया में क्रिसमस, अनाथ एवं ग़रीबों के प्रति उदारता


जकार्ता, मंगलवार, 29 दिसम्बर 2015 (एशियान्यूज़): इंडोनेशिया में ख्रीस्त जयन्ती को करीतास द्वारा दलित लोगों की मदद करने का एक सुन्दर अवसर के रूप में देखा गया जिसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों में गरीब लोगों के लिए क्रिसमस भोज का आयोजन किया गया।

जकार्ता के लव ह्यूमानिटी डेवोशनल ग्रूप, काथलिक महिलासंघ तथा संत इजीदो समुदाय ने फंड का निर्माण किया।

क्रामार स्थित संत विंसेनतियुस के एक पल्लीवासी हेलेना याप ने कहा कि डब्ल्यू. के. आर. आई. ने सैकड़ों अनाथ बच्चों को भोजन देने हेतु महीनों से तैयारी की तथा 25 दिसम्बर को भोजन तैयार किया।  

डॉक्टर एवं अन्य व्यवसायी लोगों द्वारा गठित दल के. बी. के. के. ने दक्षिणी जकार्ता के एक लघुगुरूकुल में भोज का आयोजन किया। उसके संचालक आईरिन सेतियालदी ने कहा, ″कई स्वयं सेवकों तथा दान दाताओं ने इस अवसर पर उदारता से अपना सहयोग दिया।″

विदित हो कि इस तरह का आयोजन धर्माध्यक्षों के निर्देश पर किया गया था। सभी कार्यक्रम ख्रीस्त जयन्ती ख्रीस्तयाग के उपरांत सम्पन्न हुआ। विश्वासियों ने 25 दिसम्बर के पूर्व घंटों चिंतन प्रार्थना एवं येसु के जन्म की तैयारी में बिताया।

कलीमांतान प्रदेश की राजधानी पोनतिनाक में नष्ट करने की प्रवृति का विरोध तथा गरीबी का मुक़ाबला करने हेतु अपशिष्ट सामग्रियों से क्रिसमस ट्री का निर्माण किया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.