2015-12-21 15:00:00

संत पापा ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों हेतु प्रार्थना की


वाटिकन सिटी, सोमवार, 21 दिसम्बर 2015 (सेदोक) संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को चेन्नई भीषण बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

देवदूत प्रार्थना के उपरान्त विश्वासियों को अपने संबोधन में संत पापा ने कहा, “ इस समय मेरी सोच भारत के उन प्रिय लोगों की ओर जाती है जो भीषण बाढ़ से प्रभावित हैं।”  आइये हम उन भाई-बहनों के लिए प्रार्थना करें जो प्रकृति के इस कहर का दंश झेल रहे हैं। संत पापा ने कहा, “आइये हम बाढ़ में मारे गये सभी लोगों को ईश्वर के करुणामयी हाथों में अर्पित करें।” उन्होंने सभी विश्वासियों के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों और मृतकों हेतु प्रणाम मरिया प्रार्थना का पाठ किया।

ज्ञात हो की भारत के दक्षिणी राज्य, तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई  इस महीने के शुरू में रिकार्ड तोड़ वर्षा के कारण बाढ़ की चपेट मे आ गया था जिसमें करीबन तीन सौ लोगों के मारे जाने की आशंका है। शहर की 4.8 लाख लोग बाढ़ के कारण अभी भी विभिन्न प्रकार की बीमारियों के खतरे में हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भारी वर्षा की आशंका अभी भी लगाये जा रहें हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.