2015-12-19 15:23:00

फादर जोसेफ एस. एम. एम विजयवाड़ा धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष


वाटिकन सिटी, शनिवार, 19 दिसम्बर 2015 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 19 दिसम्बर को माननीय फादर जोसेफ राजा राव थेलेगाथोरी एस. एम. एम को विजयवाड़ा धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

माननीय फादर जोसेफ राजा राव थेलेगाथोरी एस. एम. एम बैंगलोर में मॉन्टफोर्ट धर्मसमाज के प्रोविशल हैं।

उनका जन्म 8 मार्च सन् 1952 ई. को विजयवाड़ा में हुआ था। विजयवाड़ा कॉलेज से बीए की पढ़ाई समाप्त करने के बाद उन्होंने संत अम्ब्रोस माइनर सेमिनरी में प्रवेश किया। उन्होंने रोम स्थित परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से ईशशास्त्र एवं डॉक्ट्रेट की पढ़ाई पूरी की।

फादर जोसेफ राजा राव का पुरोहिताभिषेक 7 जून सन् 1980 ई. में हुआ था, तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की।

विजयवाड़ा धर्मप्रांत की स्थापना सन् 1950 ई. में हुई है जो पहले विशाखापटनम महाधर्मप्रांत में आता था। धर्मप्रांत का क्षेत्रफल 8,374 वर्ग किलो मीटर है। वहाँ की कुल आबादी 58,98,011 है जिसमें काथलिकों की संख्या करीब 2,83,062 है। पल्लियों की संख्या कुल 93 है जिनमें 146 धर्मप्रांतीय एवं 83 धर्मसमाजी पुरोहित सेवारत हैं। धर्मप्रांत में 341 धर्मबंधु, 791 धर्मबहनें तथा 42 गुरूकुल छात्र हैं। विजयवाड़ा धर्मप्रांत सन् 2012 से ही रिक्त था। 








All the contents on this site are copyrighted ©.