2015-12-12 16:24:00

कलीसिया द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु प्रयास जारी


नई दिल्ली, शनिवार, 12 दिसम्बर 2015 (एशियान्यूज़): भारत की काथलिक कलीसिया तमिलनाडु में बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता हेतु मानवीय राहत सुविधा प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल बेसिलियोस क्लेमिस ने सभी धर्मप्रांतों को एक पत्र प्रेषित कर सभी काथलिक संस्थाओं, पुरोहितों, धर्मसंघियों, करीतास इंडिया के सदस्यों तथा सामाजिक संगठनों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की गुहार की है जिसका शीघ्र जवाब करीतास इंडिया एवं धर्मप्रांतों ने दिया है। यद्यपि वर्षा थम चुकी है तथापि चेन्नाई की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। शहर के कई हिस्सों में अब भी पानी है। सड़कों पर पानी जमा हुआ है तथा अनेकों घर ढाह चुके हैं।

1 नवम्बर को भारी बारिश की शुरूआत हुई जो दिन बीतने के साथ बढ़ती गयी। सरकारी आँकड़ों के अनुसार बाढ़ के कारण 269 लोग मर चुके हैं, करीब 3,000 परिवार विस्थापित हैं, 7,700 घर नष्ट हुए हैं लगभग 1,000 झुग्गियां बाढ़ में बह चुकी हैं तथा 2,50,000 हेक्टेयर की फसल नष्ट हो गयी है।

भारत की काथलिक कलीसिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्डिनल क्लिमिस ने धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मसमाजियों, सभी विश्वासियों, संस्थाओं एवं सदिच्छा रखने वाले सभी लोगों से तेज अर्जी की कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु उदारता पूर्वक दान दें।

कार्डिनल की अपील के प्रत्युत्तर में करीतास इंडिया बच्चों को भोजन, पेयजल, कपड़ा, दवा आदि समान प्रदान कर रही है।

कूरनूल के धर्माध्यक्ष अंतोनी पूला ने एशियान्यूज़ से कहा कि देश के कई धर्मप्रांत, लोगों के सहायतार्थ समान पहुँचाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ″एक सप्ताह के अंदर हम उन्हें ला पायेंगे तथा चेन्नाई के साथ समन्वय कर सकेंगे, विशेषकर, खाद्य एवं रसोई सम्बंधी समानों को।

स्वयं सेवकों ने 1,000 बचाव कींट बांटकर लोगों को अपना बैंक खाता प्राप्त करने में मदद की। पतालाम मार्केट ने 700 लोगों के लिए सुबह का नाश्ता तथा पेयजल प्रदान किया तथा लोगों को कम्बल एवं चादर प्रदान किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.