2015-12-10 16:47:00

ग्रैंड मास्टर के कार्डिनल कार्लो फूरनो का निधन


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 10 दिसम्बर 2015 (वीआर सेदोक): ग्रैड मास्टर के सेवानिवृत कार्डिनल कार्लो फूरनो का निधन 9 दिसम्बर को 94 वर्ष की आयु में हो गयी। वे रोम स्थित मरियम मेजर महागिरजाघर के सेवा निवृत महापुरोहित थे।

उनके निधन के बाद कार्डिनलों की संख्य़ा घटकर 216 हो गयी है जिनमें वॉट नहीं देने वाले कार्डिनलों की संख्या 99 हो गयी है।

कार्डिनल कार्लो फूरनो का जन्म 2 दिसम्बर सन् 1921 ई. में तुरिन के बाइरो में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 25 जून सन् 1944 ई. में हुआ था तथा वे 1 अगस्त सन् 1973 ई. में संत पापा पौल षष्ठम द्वारा धर्माध्यक्ष तथा पेरू के राजदूत नियुक्त किये गये थे।

संत पापा जॉन पौल द्वितीय ने 26 नवम्बर 1994 ई. में उन्हें कार्डिनल घोषित किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.