2015-12-10 16:34:00

काथलिक कारितास के द्वारा बाढ़ पीडितों की सेवा


नई दिल्ली, 10 नवम्बर, 2015 (ऊका न्यूज): भारत की काथलिक कारितास सामाजिक सेवा संस्थान ने चेन्नई बाढ़ से प्रभावित बुजुर्गों, विधवाओं और बच्चों की सेवा हेतु विशेष पहल की है।

समाचार पत्रों के अनुसार काथलीक संगठन ने तमिलनाडु राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा में अपनी त्वरित पहल करते हुए गरीब अल्प संख्यक, मछुवारे समुदाय, शारीरिक रूप से असक्ष्म और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को जरूरत की सेवाएं, खाद्य समग्री, पीने के पानी, बिछावन के कपड़े, तौवलिया इत्यादि प्रदान की है।

संस्था ने चेन्नई, कुदाल्लोर, भीलुपूरम और काँनचीपूरम जिले के 16 हजार लोगों को अपनी राहत कार्य और सेवाएँ प्रदान की है।

कारितास के कार्यकारीणी संचालक फा. फेद्रिक डीसूजा ने कहा, “ लोग उदारतापूर्वक इस कार्य हेतु अपनी सहायता दे रहे हैं और हम उन्हें अति जरूरतमंद और मुश्किल में फँसे लोगों तक पहुँचाने की कोशिश कर रहें हैं।”  उन्होंने कहा कि दिसम्बर महीने के अंत तक वे 20 हजार लोगों को सहायता पहुँचाने की उम्मीद रखते हैं जबकि इस राहत सेवा कार्य में संस्थान 36 हजार लोगों को मदद करने की आशा रखती हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.