2015-12-09 16:28:00

संत पापा ने माता मरियम को अपनी कृतज्ञता अर्पित की


रोम, बुधवार, 9 दिसम्बर 2015 (वीआर सेदोक): करुणा की जयन्ती वर्ष उद्घाटन समारोह की सफलता पर संत पापा फ्राँसिस ने 8 दिसम्बर को रोम स्थित मरियम मेजर महागिरजाघर जाकर रोम की संरक्षिका माता मरियम को अपनी कृतज्ञता अर्पित की।

वाटिकन सूत्रों के अनुसार मरियम मेजर महागिरजाघर में संत पापा के आगमन का विश्वासियों ने करीब एक घंटा पहले से इंतजार किया तथा उनके आगमन पर उपस्थित हज़ारों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया। संत पापा ने अपनी आदत अनुसार माता मरियम के सम्मुख व्यक्तिगत प्रार्थना अर्पित की।

ज्ञात हो कि मरियम मेजर महागिरजाघर का पवित्र द्वार 1 जनवरी को खोला जाएगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.