2015-12-04 15:10:00

चेन्नई बाढ़ की विकराल स्थिति, 269 की मृत्यु


चेन्नई, शुक्रवार, 4 दिसम्बर 2015 (ऊका न्यूज) दो दिसम्बर से चेन्नई की दो दिनी मूसलाधार वर्षा ने चेन्नई का सामान्य जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पिछले दिनों की हुई भारी वर्षा के कारण दक्षिण भारत का यह शहर जलमग्न हो गया है। भारी वर्षा के कारण यातायात और अवागमन के सारे मार्ग ठप पड़ गये हैं जिसके कारण शहर के करीब साढ़े 6 लाख लोगों का सम्पर्क देश के दूसरे अन्य शहरों के टूट गया है।

सुब्रमान्यम सुन्दरम, महाविद्यालय के एक प्राध्यापक ने ऊका न्यूज को बतलाया, “बाढ़ का जल स्तर किसी किसी स्थानों में इमारतों की तीसरी मंजिल को छू रहा है जो देखने में भयावह है। यह आसमान से सुनामी के समान प्रतीत हो रहा था।” 

विनीक कृष्णा राहत कार्य स्वयंसेवक दल एक के छात्र ने बतालाया कि केवल नावों के माध्यम से ही लोगों के बीच पहुँचा जा सकता है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने चेन्नई को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है तथा पुलिस, सुरक्षा बलों और राष्ट्रीय आपदा निवारण कर्मियों को राहत कार्य में मदद का निदेश दिया है।

स्थानीय लोग  अपने स्तर से राहत कार्य में हाथ बाँटते हुए मछुवारों के नावों का उपयोग राहत कार्य हेतु कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए 479 राहत शिविरों मुख्यतः विवाव भवनों, स्कूलों और कालेजों का उपयोग किया जा रहा है। गिरजाघरों, मस्जिदों, और सिनेमाघरों ने भी राहत शिविरों के रूप में अपने दरवाजों को लोगों के लिए खोल रखा है।

ज्ञात हो की बाढ़ के कारण 269 लोगों की जानें गई है और लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हो गये है।
 








All the contents on this site are copyrighted ©.