2015-12-01 15:56:00

विश्व एड्स दिवस एकजुट होकर एच. आई. वी से लड़ने का आह्वान


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 1 दिसम्बर 2015 (वीआर अंग्रेजी): प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को मनाये जाने वाला विश्व एड्स दिवस दुनिया भर के लोगों को एकजुट होकर एच. आई. वी की बीमारी से लड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है तथा उस रोग से ग्रसित लोगों के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करता है।

विश्व एडस दिवस विश्व में पहली बार विश्व में सन् 1988 ई. में मनाया गया था।

अंतरराष्ट्रीय करीतास कार्यकर्ता तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ जिनिवा में प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और स्वास्थ्य के विशेष सलाहकार फा. बॉब विटील्लो ने वाटिकन रेडियो से कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रथम चरण की रणनीति का मुख्य उद्देश्य है 2030 तक एड्स महामारी को समाप्त करना। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह सम्भव हो पायेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को एच. आई. वी फैलने की जानकारी देने, जल्द निदान तथा रोगग्रस्त लोगों को शीघ्र चिकित्सा मुहैया कराने के द्वारा वे एडस निराकरण की आशा करते हैं।

विदित हो कि विश्व भर के करीब तीन करोड़ चालीस लाख लोग एड्स की बीमारी से पीड़ित हैं।इस बीमारी को सन् 1984 में ही पहचाना जा सका और जिसके कारण साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों की मौत हो गयी है अतः एड्स को इतिहास में एक सबसे भयंकर महामारी माना जाता है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.