2015-12-01 16:10:00

प्रेरितिक यात्रा की सफलता पर संत पापा ने माता मरियम को अपनी कृतज्ञता अर्पित की


रोम, मंगलवार, 1 दिसम्बर 2015 (वीआर सेदोक): केनिया, यूगांडा तथा मध्य अफ्रीकी गणराज्य की प्रेरितिक यात्रा सफलता पूर्वक समाप्त कर संत पापा फ्राँसिस 30 नवम्बर को सकुशल रोम वापस लौटे।

सूत्रों के अनुसार वाटिकन प्रवेश करने के पूर्व उन्होंने अपनी आदतानुसार रोम स्थित संत मरिया मजोरे महागिरजाघर जाकर रोम की संरक्षिका माता मरियम का दर्शन किया तथा उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित की।

विदित हो कि संत पापा फ्राँसिस द्वारा संत मरिया मजोरे महागिरजाघर का यह 28 वाँ दौरा है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है जहाँ रोमी लोग माता मरियम की विशेष भक्ति एवं सम्मान करते है।  








All the contents on this site are copyrighted ©.