2015-10-22 15:56:00

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हेतु सेमिनार का आयोजन


जकार्ता, बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर 2015 (एशियान्यूज़): जकार्ता महाधर्मप्रांत के इंडोनेशियाई काथलिक सोसाईटी मंच ने 17 अक्टूबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य था काथलिक शिक्षकों, शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों तथा न्यासों में पैसों के प्रयोग में भ्रष्टाचार को दूर करना तथा कलीसिया के वित्तीय मामलों में ईमानदारी तथा पारदर्शिता की नीति को अपनाना।

सेमिनार का आयोजन एफ एम की आई काज ने काथलिक शिक्षा के राष्ट्रीय सभा तथा भूमिकसारा न्यास ने किया। कानून और मानव अधिकार के कार्यकर्ता हरक्रीस्तूती हरकिस्स्नोवू, जकार्ता महाधर्मप्रांत के प्रतिधर्माध्यक्ष फादर सामुएल पांजेस्तू तथा भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के साथ कई विद्यार्थी, गुरूकुल छात्र एवं न्यास के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार निरोध हेतु अपने कार्य अनुभवों को बांटा। दो पुरोहितों ने कलीसिया की नैतिक स्थिति की जानकारी दी।

सानाता धर्मा योगयाकार्ता विश्व विद्यालय के प्राध्यापक फादर मैथ्यू माली ने संस्था में नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ″भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी के कारण जब एक विद्यार्थी या गुरूकुल छात्र नैतिक नियम तोड़ता है तो उसे सेमिनरी से निष्कासित किया जाना चाहिए।″








All the contents on this site are copyrighted ©.