इन्डोनेशिया, बृहस्पतिवार, 22 अक्तूबर 2015, (ऊकान्यूज): ऊका समाचार के पत्रकार रयान डागुर को इंडोनेशिया के सुदूर प्रान्त में एक स्वदेशी समुदाय की पर्यावरणीय पर्यटन योजनाओं की जांच और प्रकाशन हेतु ‘एशियाई पर्यावरण पत्रकारिता’ पुरस्कार से सम्मानित है।
पुरस्कार समारोह के अधिकारियों ने बतलाया कि रयान के लेख को श्रेष्ठता के आधार पर पुरस्कार के लिये चुना गया। उनका लेख आदिवासी समुदाय के द्वारा पारंपरिक ज्ञान के आधार पर जंगलों की सुरक्षा की बातें ब्याँ करता है जिसे सरकार नहीं कर पाई है।
रयान का लेख “आदिवासियों द्वारा पैतृक वनों की रक्षा” इस तथ्य को उजागर करता है कि कैसे इन्डोनेशिया से सुदूर दक्षिण कलीमानतान में काथलीक आदिवासी समुदायों ने जंगलों के बचाव का बीड़ा अपने ऊपर उठाया है।″
ज्ञात हो कि रयान का लेख 76 पत्रकारों के लेखों में से, जो 21 विभिन्न देशों और प्रान्तों से प्रकाशित किये जाये थे इस पुरस्कार के लिये चुना गया।
All the contents on this site are copyrighted ©. |