2015-10-15 15:03:00

मिज़ोरम में बैपटिस्ट गिरजाघर आग के हवाले


मिज़ोरम, बृहस्पतिवार 15 अक्टूबर 2015 (उका न्यूज) मिजोरम स्थानीय समाचार के अनुसार एक उग्र भीड़ ने मंगलवार को मिजोरम के बवंगकान स्थित बैपटिस्ट कलीसिया के एक गिरजेघर को आग के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार गिरजाघर विवादित जमीन पर बनाया गया था जिसे मिज़ोरम के एक विधायक ने भूमिगत स्टेडियम बनाने के लिए उन्हें दिया था जबकि कलीसिया के अधिकारियों का मानना है कि उनके पास ज़मीन के सारे कागज़ात हैं।  

विदित हो कि न्यायालय ने सभी विवादों पर अपना फैसला सुनिश्चित करते हुए चर्च के पक्ष में यह निर्णय दिया था कि वह अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं। न्यायालय के फैसले से असंतुष्ट बवंगकान के निवासी उग्र हो गये और उन्होंने गिरजे घर को आग के हवाले कर दिया।

शांति बहाल करने हेतु वहां पहुँची पुलिस को पहले से ही सूचित किया था कि गिरजा घर को तीन दिनों के अन्दर गिराया जाये और ऐसा नहीं होने पर यह कार्य स्थानीय लोगों के द्वारा किया जायेगा। प्रशासन ने इस मामले में अब तक कोई काररवाई नहीं की है।








All the contents on this site are copyrighted ©.