2015-10-01 15:19:00

कारितास इंडिया द्वारा झारखंड के किसानों की मदद हेतु क्लब की स्थापना


राँची, बृहस्पतिवार, 1 अक्तूबर 2015 (वीआर सेदोक): काथलिक उदारता संगठन कारितास की भारतीय शाखा कारितास इंडिया ने किसानों को राज्य प्रायोजित सुविधाओं को प्राप्त करने में मदद देने हेतु झारखंड में 96 क्लबों की स्थापना करने का निश्चय किया है।  

 ऊका समाचार के अनुसार राँची में आयोजित एक दिवसीय सभा में कारितास के 6 स्थानीय ग़ैरसरकारी संगठन तथा 100 किसानों ने भाग लिया।

उन्होंने निर्णय लिया कि झारखंड के 24 जिलों में कम से कम 40 प्रतिशत महिला प्रतिनिधियों को स्थान दिया जाएगा। सभा में कृषि कार्यों पर महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी ज़ोर दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की सामूहिक कार्रवाई की कमी राज्य प्रायोजित सुविधाओं को नहीं प्राप्त कर पाने का प्रमुख कारण है।

उन्होंने गौर किया कि किसानों की दुखद स्थिति का दूसरा मुख्य कारण है जलवायु परिवर्तन तथा बाजार की कमी। 








All the contents on this site are copyrighted ©.