2015-09-18 14:41:00

कोरियन “ग्रीन” का चौथा संस्करण प्रकाशन


दक्षिण कोरिया, 18 सितम्बर 2015, शुक्रवार (एशिया न्यूज) कोरिया में संत पापा का पर्यावरण पर आधारित 01 सितम्बर को प्रकाशित विश्व प्रत्र “लाओदाती सी” का कोरियाई अनुवाद “ग्रीन” का चतुर्थ संस्करण प्रकाशित किया गया है। न्याय और शांति सम्मेलन के महाधर्माध्यक्षीय कार्यालय के अध्यक्ष मान्यवर लाजारो य़ू हेयुंग सिक ने एशिया समाचार को बतलाया कि प्रथम और दिवतीय संस्करण में प्रकाशित 5000 प्रतियाँ तुरन्त ही बिक कर समाप्त हो गई। तृतीय संस्करण में 10000 प्रतियों का प्रकाशन किया गया जो पुनः बिक कर समाप्त हो गई हैं। लोगों के बीच इसकी माँग के मद्देनजर अब इसका चौथा संस्कारण प्रकाशित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह विश्वप्रत्र प्रेरितिक प्रबोधन एवांजेली गाऔदियुम को पछाड़ते हुए दो सप्ताह के अन्तराल में ही सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक बन गई है।

“इस पुस्तक की सफलता का राज संत पापा की सरल भाषा है जिसे सभी समझ सकते हैं।”  उन्होंने आगे जोर देते हुये कहा, “संत पापा के विश्व पत्र की मुख्य बात इस संकल्पना का प्रसार है कि “पृथ्वी हमारा सामान्य धाम” है। आज हमें और हमारे जीवन को पूर्णरूपेण बदलने की जरूरत है।” उन्होंने कहा, हमें आज यह समझने की आवश्यकता है कि मानव और प्रकृति के बीच का संबंध ईश्वर के द्वारा स्थापित किया गया है, जो कि प्रेम है। अतः हमें मिलकर रहना चाहिए, संसाधनों का उपयोग और प्रबंधन जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए और दोहन में दया दिखलानी चाहिए।








All the contents on this site are copyrighted ©.